{"_id":"66c1d0abe3f140f336062aa5","slug":"congress-state-president-ajay-rai-said-bjp-not-talk-about-issues-of-poor-in-varanasi-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Rai: वाराणसी में बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, गरीबों के मुद्दों पर बात नहीं करती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajay Rai: वाराणसी में बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, गरीबों के मुद्दों पर बात नहीं करती भाजपा
Sun, 18 Aug 2024 04:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:15 PM IST
सार
काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा को पता चल गया है कि सांप्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। युवा कांग्रेस के साथियों की ताकत हमारी ताकत है। युवा साथियों के साथ हम पूरी प्रतिबद्धता से खड़े हैं। अब तो भाजपा को पता चल गया है कि सांप्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है। लोग नौकरी, तरक्की, खुशहाली चाहते हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानों, गरीबों के मुद्दे पर बात नहीं करती है।
विज्ञापन
वह शनिवार को दांदूपुर रिंगरोड स्थित बनारस बैंक्वेट में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है। बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन वो उसके फैसलों में दिखाई नहीं देता है। भाजपा सरकार जनता की जान बचाने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि हम सब युवा कांग्रेसजन जनविरोधी नीतियों से लड़ने के लिए तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी हेवरन सिंह कसाना रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव मयंक चौबे ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस विकास सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा मौजूद रहे।