फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress State President Ajay Rai attack on UP government in Varanasi

UP: अजय राय बोले- मैं 15 साल भाजपा में था, तीन बार विधायक रहा, मंत्री बना तब मैं माफिया-अपराध नहीं था क्या?

Thu, 04 Jun 2026 01:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 01:49 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अजय राय ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता में हो तो कार्रवाई कराओ, मैं भगोड़ा नहीं हूं, काशी विश्वनाथ का भक्त हूं। 

विज्ञापन
Congress State President Ajay Rai attack on UP government in Varanasi
प्रेसवार्ता करते अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, मैं 15 साल भाजपा में था, तीन बार विधायक रहा। भाजपा ने मंत्री बनाया, तब मैं माफिया नहीं था क्या। क्या तब मैं अपराधी नहीं था, मुझ पर मुकदमे नहीं थे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि शासन सत्ता में हो तो कार्रवाई कराओ। मैं भगोड़ा नहीं हूं। बाबा विश्वनाथ का भक्त हूं। जो कार्रवाई करानी हो, जेल भिजवाना हो, मेरा एनकाउंटर कराना हो, मेरा घर गिरवाना हो, मेरे परिवार की हत्या करानी हो, कराइए। मैं भागने वाला नहीं। हम 56 इंच क दिखावटी नहीं, काशी क लाल हई। गंगा मइया क ओरिजनल पुत्र हई। हम दिखावटी-बनावटी पुत्र ना हई।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि हम सड़के पर रह लेब, झोपड़ी में रह लेब। हम बाकी लोगों की तरह चोर बेईमान ना हई। जो आज भाजपा के मंत्री, विधायक बने बैठे हैं उनकी संपत्ति की जांच करा ली जाए। जितने यहां विधायक हैं, उनके स्कूल, कॉलेज, होटल, मॉल की जांच करा ली जाए। एक पूर्व मेयर ने सड़क कब्जा कर मॉल बनाया है। उनके मॉल पर बुलडोजर कब चलेगा भई। चिंता न करिए जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी और अजय राय शपथ लेंगे, उस दिन 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलवा दूंगा। जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला कर रही है। न्याय की लड़ाई से घबराई भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए प्रहार कर रही है। महोबा की दलित बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन

हत्या, गंगा में स्टंट और 2024 लोकसभा चुनाव से जुड़ा पोस्टर दिखाया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में हुई हत्याओं से जुडो पोस्टर दिखाए। उन्होंने मां गंगा की गोद में स्टंट और 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान हार जीत के अंतर से जुड़े पोस्टर भी दिखाए। इसके साथ उस दौरान चैनल पर चलने वाली खबरें भी लैपटॉप पर दिखाईं। जिस पर काउंटिंग के दौरान वाराणसी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी से आगे चल रहे हैं बोला और दिखाया जा रहा था।

मेरी नाबालिग पुत्री का अपहरण हो गया
प्रेसवार्ता के दौरान अजय राय ने एक पीड़ित व्यक्ति को बुलाया। उससे अपनी समस्या बताने को कहा। उसने कहा कि मैं राकेश तिवारी अखरी रोहनिया का रहने वाला हूं। मेरी नाबालिग पुत्री का अपहरण 23 मई को हो गया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। पीएम, सीएम, राज्यमंत्री दयाशंकर दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रपति, गृहमंत्री सभी जगह पत्र भेजा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। क्योंकि, दो आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed