फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress state president ajay kumar lallu visit purvanchal district affected by flood in mau azamgarh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का पूर्वांचल दौरा, बोले- सरकार की नाकामी का उदाहरण है नाव हादसा

Mon, 10 Aug 2020 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Congress state president ajay kumar lallu visit purvanchal district affected by flood in mau azamgarh
मऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को पूर्वांचल के आजमगढ़ और मऊ जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान किया। मऊ में उन्होंने देवरा क्षेत्र में आई बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। साथ ही उन्होंने नाव पलटने से मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया। अजय कुमार लल्लू का कहना है कि प्रदेश सरकार के हताशा का उदाहरण यह नाव हादसा है। यदि सरकार चेतती और छोटी नाव के स्थान बड़ी नाव को लगाती तो शायद चक्कीमुसाडोही में नाव हादशा टल जाता।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नाव हादसे के आश्रितों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इसकी मशीनरी बाढ की विभिषिका को रोकने में अक्षम साबित हुई है। छोटी नाव देकर सरकार ने देवरांचल के लोगों को मौत को लगाने की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने परसिया जयरामगिरि, गजियापुर, दुबारी आदि बाढ़ चौकियों पर बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही रिंग बांध का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जर्जर बांध की मरम्मत कराए जाने के लिए सिंचाई विभाग के एसी से फोन पर बात की और तट बंधों को तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

शासन से मांग की है कि तेलिया कला से चक्कीमुसाडोही तक उच्चीकरण के साथ पुल के निर्माण व किसानों के फसलों का मुवावजा दिया जाए। इस दौरान मृतक आश्रितों को कांग्रेस पार्टी के तरफ से आर्थिक सहायता देते हुए इनकी हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed