फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress protested by wearing black clothes

Varanasi News: काले कपड़े पहनकर कांग्रेस ने जताया विरोध

Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress protested by wearing black clothes
भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर हमला किए जाने का आरोप लगाते बुधवार को कांग्रेस ने विरोधस्वरूप काले वस्त्र पहन कर प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर सत्याग्रह कर रामधुन गाया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अडानी के सवाल पर बौखलाई बीजेपी राहुल गांधी के एक पुराने भाषण को ढाल बनाकर आनन-फानन में उनकी संसद सदस्यता खत्म करा दी। उन्हें घर खाली करने का नोटिस दे दिया गया। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि भाजपा साम, दाम ,दंड भेद के आधार पर राहुल गांधी को परेशान करने पर तुली हुई है। कांग्रेस अडानी पर किये गये सवालों पर उत्तर मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। महासचिव अजीत राय ने कहा कि सरकार लगातार इडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की आवाज को दबाने में लगी है। कांग्रेस पार्टी देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को अनदेखा नहीं कर सकती। इस अवसर पर रमेश राजभर,शीला भारती, पूर्णमासी प्रजापति, जगदंबिका चतुर्वेदी, श्यामदेव यादव, मुन्नू मौर्य, संदीप कपूर, रीता मौर्य, अंजली पांडेय, राम अधार गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed