वाराणसी: बुनकरों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, शास्त्री घाट पर बैठकर सरकार से कर रहे ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बुनकर गुरुवार को फिर से अपनीं मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर उतर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शास्त्री घाट पर बड़ी संख्या में बुनकर जुट आए हैं। बिजली रेट पर मिलने वाली पुरानी सब्सिडी की व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
घाट की सीढ़ियों पर भी प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को अपनीं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
इससे पहले बुधवार को जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर बुनकरों ने मानव श्रंखला बनाकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने बिजली रेट पर सरकार द्वारा लाई गई नई व्यवस्था को हटाने की मांग की थी।
बुनकरों के समर्थन में सड़क पर उतरीं महिलाएं
बनारस में बुनकरों की हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। बुनकरों के समर्थन में अब महिलाएं भी खुलकर सड़क पर उतर आई हैं। जैसे-जैसे हड़ताल बढ़ रही है, वैसे वैसे बनारसी साड़ी व्यापारियों की परेशानी भी बढ़ रही है। त्योहारों और आने वाले शादी के सीजन को लेकर होने वाली खरीदारी पूरी तरह ठप है। पहले से मिले आर्डर भी कैंसिल हो रहे हैं।
फ्लैट रेट पर बिजली मांग रहे बुनकर हड़ताल के आठवें दिन अपनी नाराजगी जताने के लिए मकानों की रजिस्ट्री और कारखानों की चाबी लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। बुनकर बिरादराना तंजीमों बाइसी, पांचों, बावनी, चौदहो के प्रतिनिधियों व वाराणसी बुनकर वस्त्र संघ की ओर से वीडीए कार्यालय के पास से जिला मुख्यालय तक मानव शृंखला बनाई गई, लेकिन पुलिस ने बुनकरों को शास्त्री घाट पर जाने को कहा। शास्त्री घाट पर बुनकरों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित पत्रक एसीएम चतुर्थ को सौंपा।