फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress protest on petrol price

कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 12 Jun 2021 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
congress protest on petrol price
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। कहीं साइकिल यात्रा निकाली तो कहीं बाइक लिटाकर तो कहीं महिला कार्यकर्ताओं ने ट्राली खींचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को पूर्व विधायक अजय राय ने बड़ागांव के कुआर छावनी बाजार स्थित पेट्रोल पंप तक साइकिल मार्च निकाल कर विरोध जताया। कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर देश के प्रधानमंत्री चुप हैं। वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। सरकार उद्योगपतियों और अपना खजाना भरने के लिए ईंधन के दामों में वृद्धि कर रही है। आपदा के समय महंगाई कम कर जनता की मदद करनी चाहिए। खजुरी पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। खाद्य सामग्रियों के दाम में 25-30 फीसदी की वृद्धि हुई है। कार्यकर्ताओं ने 12 पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। पांडेयपुर-खजुरी स्थित पेट्रोल पंप पर सतीश चौबे, इमरान खान, मनीष चौबे, गिरजाघर चौराहे पर मनीष मोरोलिया, पूनम कुंडू, शमीम खान, प्रमोद वर्मा, प्रभात वर्मा, दुर्गाकुंड पेट्रोल पंप ओपी ओझा, चंचल शर्मा, मैदागिन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, चौकाघाट में सुफीयान अहमद, सिगरा पेट्रोल पंप पर गौरव कपूर, विद्यापीठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विश्वनाथ कुंवर, प्रिंस राय, ऋ षभ पांडेय, डीएलडब्ल्यू पेट्रोल पंप पर रौशनी कुशल जायसवाल, कमच्छा में ऋ तु पांडेय, साकेत नगर में अमृता पांडेय, आशापुर में शैलेंद्र सिंह, अमरा में कमलेश ओझा, मोहनसराय में राजेश्वर पटेल, चोलापुर के नियारडीह में दिलीप चौबे और अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस की ओर से संजय चौबे और आलोक पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed