{"_id":"62eccf9da04f075d974e695e","slug":"congress-protest-in-varanasi-against-inflation-and-unemployment-at-collectorate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: वाराणसी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Protest: वाराणसी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर दिया धरना
Fri, 05 Aug 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:37 PM IST
सार
महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के लेकर मिंट हाउस से जिला मुख्यालय तक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ आज कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर वाराणसी में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। मिंट हाउस से जिला मुख्यालय तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कचहरी परिसर स्थित रायफल क्लब के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। वो संसद में विकास की चर्चा से परहेज करती है। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
देश में बेरोजगारी की समस्या गहरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय से देश के युवाओं में में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी है। हम पुरजोर विरोध जारी रखेंगे और इस तानाशाह सरकार को नींद से जगाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, राघवेंद्र पांडेय, आशीष सिंह विक्की, राजेश्वर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।