फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Protest in varanasi against inflation and unemployment at collectorate

Congress Protest: वाराणसी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर महंगाई-बेरोजगारी को लेकर दिया धरना

Fri, 05 Aug 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 01:37 PM IST
सार

महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के लेकर मिंट हाउस से जिला मुख्यालय तक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Congress Protest in varanasi against inflation and unemployment at collectorate
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ आज कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर वाराणसी में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। मिंट हाउस से जिला मुख्यालय तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कचहरी परिसर स्थित रायफल क्लब के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। वो संसद में विकास की चर्चा से परहेज करती है। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


देश में बेरोजगारी की समस्या गहरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय से देश के युवाओं में में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी है। हम पुरजोर विरोध जारी रखेंगे और इस तानाशाह सरकार को नींद से जगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress Protest in varanasi against inflation and unemployment at collectorate
वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, राघवेंद्र पांडेय, आशीष सिंह विक्की, राजेश्वर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed