फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress party protest in varanasi for BJP government

पीएम के संसदीय क्षेत्र में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, अब तक 100 से ज्यादा गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 09 Aug 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
congress party protest in varanasi for BJP government
वाराणसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसजन  सड़क पर उतरे।  किसानों और नौजवानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वाराणसी जिला मुख्यालय और कचहरी में जबरन घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों ने भाजपा और पीएम मोदी विरोधी नारे लगाए। केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया और वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


कचहरी में घुसने के प्रयास में पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने  हल्का बल प्रयोग भी किया। जिला मुख्यालय पर आधे घंटे तक अफरा तफरी की स्थिति रही। जिला मुख्यालय और कचहरी की जाने वाली सभी सड़कें जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में घुसने कर रहे 100 से ज्यादा कांग्रेस समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाराणसी के पूर्व सांसद  राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय,जिलाध्यक्ष सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा महानगर अध्यक्ष सिताराम केसरी और शैलेंद्र सिंह ने भी अपनी गिरफ्तारी दी।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि काशीवाशियों को झूठा सपना दिखाने वाली मोदी सरकार के तीन साल हो गए लेकिन एक सड़क भी ठीक से नहीं बन पाई।  

बता दें कि कॉग्रेस पार्टी ने अगस्त क्रांति के दिन यानी 09 अगस्त से ‘किसान बचाओ, रोजगार लाओ’ के नारे के साथ प्रदेश भर में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया था। जन आंदोलन और जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था। 28 दिसंबर तक लगातार कांग्रेस प्रदर्शनों का दौर जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed