फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress official put up posters wrote Yes I am ugly in Varanasi

वाराणसी: कांग्रेस के पदाधिकारी ने लगाए पोस्टर, लिखा- हां मैं बदसूरत हूं, इसमें मेरा क्या कसूर

Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Aug 2021 11:16 PM IST
सार

अविनाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कैंप कार्यालय इंग्लिशिया लाइन में चार जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा अपमानित किया गया था जिसका मैने वहीं  विरोध किया।

विज्ञापन
Congress official put up posters wrote Yes I am ugly in Varanasi
कांग्रेस पदाधिकारी ने लगवाए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पास में हैं, जिसे लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई हैं। एसे में वाराणसी में कांग्रेस कमेटी में ही अंतरकलह नजर आ रही है। कांग्रेस के ही पूर्व पदाधिकारी अविनाश मिश्र ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगवा कर विरोध दर्ज किया है।

विज्ञापन


अविनाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कैंप कार्यालय इंग्लिशिया लाइन में चार जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा अपमानित किया गया था जिसका मैने वहीं  विरोध किया। इसकी वजह से पदाधिकारी नाराज होकर मेरे चाल और चरित्र पर जब लांछन नहीं लगा सकें तो मुझे हतोत्साहित करने के लिए भगवान द्वारा बनाए गए मेरे चेहरे का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। इस दौरान उन्होंने पोस्टर लगाकर लिखा है हां में बदसूरत अविनाश मिश्रा हूं, इसमें मेरा क्या कसूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed