{"_id":"661514ad91b6a07984007539","slug":"congress-leader-ajay-rai-termed-discussions-about-joining-bjp-as-misleading-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Rai: भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अजय राय ने बताया भ्रामक, कहा- बनारस इस बार इतिहास लिखने जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajay Rai: भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अजय राय ने बताया भ्रामक, कहा- बनारस इस बार इतिहास लिखने जा रहा
Tue, 09 Apr 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:43 PM IST
सार
कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए कहा कि यह पार्टी पूरी तरह से लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर हमला करती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया है वह कभी भुला नहीं सकते।
विज्ञापन
Ajay Rai
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताया। कहा कि भाजपा परेशान है और डरी है। भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि यह पार्टी पूरी तरीके से लोगों के राजनीतिक चरित्र पर, सामाजिक चरित्र पर केवल हमला करती रहती है। कहा कि निश्चित तौर से कांग्रेस पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया है, जो प्यार हम सबको दिया है वह जीवनपर्यंत है। उसे हम कभी भुला नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि मैं अपने काशी के लोगों से आग्रह करूंगा, जो मैंने पहले कहा था की लड़ाई चौकस होगी तो हर लड़ाई चौकस होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी परेशान हो गई है। भाजपा डरी हुई है कि अब 2024 में क्या होने जा रहा है। इस बार 2024 में पूरे देश के अंदर बनारस का जो संदेश जा रहा है, वह बनारस के अंदर इतिहास लिखने जा रहा है।