फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Ajay Rai said state government wants to kill me gunner withdrawn after revoking arms license

अजय राय का आरोप: मेरी हत्या कराना चाहती है प्रदेश सरकार, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के बाद वापस ले लिया गनर

Mon, 22 Mar 2021 10:18 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai said state government wants to kill me gunner withdrawn after revoking arms license
ajay rai - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ चश्मदीद गवाह और वादी होने के कारण सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई थी लेकिन यह मिलना तो दूर, सुरक्षा में लगा एक गनर भी रविवार की रात वापस ले लिया गया। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि मेरी हत्या से मुख्तार पर किए गए सारे मुकदमे खत्म हो जाएंगे। सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने का सिर्फ दिखावा कर रही है। कई बार मुख्तार अंसारी से धमकी मिल चुकी है और मेरे ऊपर हमला भी हो चुका है। ऐसे में मुझे अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत थी। प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के बाद गनर की सुरक्षा भी हटा दी है।  
विज्ञापन


सुरक्षा नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद अधिवक्ता व कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वाराणसी के एसएसपी से मुलाकात की। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षा वापसी पर रोष जताते हुए बहाल करने की मांग की है।

एसएसपी अमित पाठक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हरिशंकर सिंह व राघवेंद्र चौबे ने बताया कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ गवाही देने के लिए पूर्व विधायक अजय राय का प्रयागराज आना-जाना होता है। वर्तमान सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण उनका उत्पीड़न कर रही है। सुरक्षा बहाल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान ओम प्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, अशोक सिंह, विनोद सिंह, विकास सिंह, आनंद सिंह, हसन मेंहदी कब्बन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed