फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Law Cell submitted memorandum to CM for justice and rights

Varanasi News: कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने न्याय और हक के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Congress Law Cell submitted memorandum to CM for justice and rights
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता समाज के न्याय और हक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में महिला अधिवक्ताओं की जीवन सुरक्षा एवं उनके जानमाल की रक्षा में सरकार की विफलता पर कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। महिला अधिवक्ताओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर शुक्रवार को विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रक एसीएम प्रथम को दिया।

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह और एडवोकेट लोकेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों से चिंतित है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी इन सभी मांगों को यथाशीघ्र मानकर तुरंत उसपर यथोचित कार्यवाही करें अन्यथा हम अधिवक्ता अपने हक और न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इस दौरान बार काउंसिल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह, एडवोकेट अशोक सिंह दाढ़ी, एडवोकेट रामदुलार सिंह, महानगर अध्यक्ष नेहा सदब, एडवोकेट कमलेश वर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed