{"_id":"612509f9280aaf639606ee94","slug":"congress-councilors-submitted-a-list-of-problems-to-municipal-commissioner-problem-of-sewer-and-drinking-water-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपी समस्याओं की सूची, सीवर व पेयजल की समस्या से लोग त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपी समस्याओं की सूची, सीवर व पेयजल की समस्या से लोग त्रस्त
Tue, 24 Aug 2021 08:32 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:32 PM IST
सार
शाही नाले को बंद करने से बिना बारिश के लोगों के यहां सीवर की समस्या आ रही है। इससे पूरा शहर प्रभावित है। बेनियाबाग इलाके में हर समय सीवर का गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षदों से बात करते नगर आयुक्त।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर की सीवर, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने समस्याओं की सूची नगर आयुक्त को सौंपी। बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि जिसकी समस्याएं हैं वे सभी लिखित में दें ताकि समय से इसका समाधान कराया जा सके। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहर में सीवर और पेयजल की समस्या से लोग त्रस्त हैं जिसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि शाही नाले की सफाई के चलते आम जनता सीवर की समस्या झेल रही है। शाही नाले को बंद करने के चलते बिना बारिश के लोगों के यहां सीवर की समस्या आ रही है। इससे पूरा शहर प्रभावित है। जैतपुरा और छोहरा पर यह समस्या अक्सर रहती है। बेनियाबाग इलाके में हर समय सीवर की समस्या रहती है। इसके अलावा एलईडी लाइट बीच बीच में खराब हो रही है। जिसे दुरुस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
दूषित पेयजल की आपूर्ति
कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि दूषित पेयजल आपूर्ति से आम जनता परेशान है। लोगों में जानलेवा बीमारियों का भय बना है। सफाई चौकियों पर कोई सामान नहीं है। सफाई कार्य नहीं करने वालों को दंड दिया जाए। ठेकेदारों का पेमेंट नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। मुलाकात करने वाले कांग्रेस पार्षदों में हाजी ओकास अंसारी, रमजान अली, अनीसुर्रहमान अंसारी, गुलशन अंसारी, अरशद, सलीम, तुफैला, अफजाल अंसारी, बेलाल अहमद, प्रिंस राय खगोलन, असलम, डॉ. अख्तर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन