फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress councilors protested by walking on knees and elbows in varanasi

Varanasi: घुटने और केहुनी के बल चलकर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन, कहा- दौड़ते दौड़ते चप्पलें घिस गईं

Wed, 23 Nov 2022 04:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

पार्षद कोटे से होने वाले कार्य के टेंडर में मनमानी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त कार्यालय के समक्ष घुटने के बल चले और विरोध जताया। 

विज्ञापन
Congress councilors protested by walking on knees and elbows in varanasi
घुटने और केहुनी के बल चलकर कांग्रेस पार्षदों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घुटने और केहुनी के बल चलकर कांग्रेस पार्षदों ने अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कोटे का टेंडर नहीं करने से खफा कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर आयुक्त से बातचीत कर उचित कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद अफजाल अंसारी के अनुसार बीते आठ सालों से नगर निगम में दौड़ते दौड़ते उनकी चप्पलें घिस गई हैं। इस नाते अब घुटने और केहुनी के बल चलकर विरोध जताया गया। कहा कि वित्तीय वर्ष 22-23 में पार्षद कोटे की धनराशि 10 लाख रुपये का टेंडर नहीं कराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में टेंडर कराया गया है। टेंडर न होने से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहर की समस्याओं के प्रति भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि आम जनता को बगैर बताए गृहकर में बढ़ोतरी कर दी गई। आम जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में रेशमा परवीन, हाजी ओकास अंसारी, रमजान अली आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed