फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress 14 office bearers submitted their resignations in varanasi

वाराणसी कांग्रेस में घमासान: 14 पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा, मामले को दबाने में लगे वरिष्ठ नेता

Tue, 06 Jul 2021 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 02:40 PM IST
सार

महानगर अध्यक्ष के रवैये से क्षुब्ध होकर कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। पदाधिकारियों कहा कहना है कि महानगर अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए नहीं तो हमारा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

विज्ञापन
Congress 14 office bearers submitted their resignations in varanasi
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी में विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों को धार दे रही कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। महानगर अध्यक्ष के रवैये से क्षुब्ध होकर कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को बर्खास्त करने नहीं तो इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वह महानगर अध्यक्ष के आचरण और व्यवहार से क्षुब्ध होकर अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए मामले को दबाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन


सोमवार को 14 कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना इस्तीफा भेज दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर संकल्प कार्यक्रम के दौरान ही विवाद की शुरुआत हुई। कहा कि वाराणसी के तथाकथित आयातित नेता तय समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बाद में आए और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को निर्देश देकर चले गए।
विज्ञापन


उसके बाद महानगर अध्यक्ष इंग्लिशिया लाइन स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने दुर्व्यवहार और गाली-गलौज भी की। यह निंदनीय और अशोभनीय है। ऐसे अध्यक्ष के साथ अब काम करना मुश्किल हो गया है। इसलिए उनको तुरंत बर्खास्त किया जाए अन्यथा हम सभी पदाधिकारियों का इस्तीफा स्वीकार कर हमें पदों से मुक्त किया जाए। हम लोग पार्टी में बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे की कापी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विश्वविजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव इमरान खान को भी भेजी है। कांग्रेस प्रदेश सचिव इमरान खान ने बताया कि यह पूरी तरह से पार्टी के अंदर का मामला है। हम सभी एक परिवार की तरह है अगर किसी को कोई नाराजगी है तो उसको सुलझा लिया जाएगा। 

इन्होंने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष अजय सिंह, राजू भारती, महासचिव अफरोज अंसारी, सूफियान अहमद, आशीष सिंह विक्की, सचिव प्रभात वर्मा, बृजेश पांडेय, अमित मौर्या, मनोज यादव, रौशनी जायसवाल, मनीष शर्मा, दुर्गा साहनी, शहर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल आशीष पांडेय, शहर महासचिव युवा कांग्रेस मोनू मिश्रा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed