फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congres

कार्यकर्ताओं को जेल भेजने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बताया साजिश

Mon, 05 Oct 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
congres
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के सदस्यों को जेल भेजने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश बताया और कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम हर स्तर पर लडे़ंगे। चेतावनी दी कि गिरफ्तार सदस्यों को अविलंब रिहा किया जाए, नहीं तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा व यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नवीन चौबे की अध्यक्षता में रविंद्रपुरी एक्सटेंशन में आंबेडकर प्रतिमा और मलदहिया चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन हुआ। नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चूड़ी भेंट करने और काला झंडा दिखाने पर जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के इशारे पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है। हम प्रदेश की बहन बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार के सवाल पर एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रिंस राय खगोलन, कुंवर विश्वनाथ, दिलीप सोनकर, कुंवर यादव, ऋषभ पांडेय, मनीष चौबे, मयंक चौबे, रोहित चौरसिया और किशन यादव को अविलंब रिहा किया जाए, अन्यथा हम जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव इमरान खान, जितेंद्र सेठ, राजीव राम, मेहंदी हसन कब्बन, आशीष केसरी, ओम शुक्ला, नवीन चौबे, उत्कर्ष त्रिपाठी, रंजीत सेठ, धीरज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के लोग दबा रहे विपक्ष की आवाज
ब्यूरो
वाराणसी। पं. कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के वक्ताओं ने रविवार को कहा कि सत्ता में बैठे लोग मौलिक अधिकारों का गला घोटकर अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज दबा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के सामने हाथरस की पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दमनकारी कार्रवाई है। कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए। वक्तव्य देने वालों में विजय शंकर पांडेय, प्रजानाथ शर्मा, बैजनाथ सिंह, विजय शंकर मेहता, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश चंद्र शर्मा, अशोक पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, पुनीत मिश्रा, विपिन मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सहित 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रोककर प्रदर्शन करने और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कांग्रेस पार्टी के नौ नामजद नेताओं व कार्यकर्ताओं और 15 अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कैंट राकेश सिंह की तहरीर के आधार पर की गई है। इंस्पेक्टर कैंट की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मयंक चौबे, मनीष चौबे और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता शनिवार को विकास भवन के आगे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रोककर प्रदर्शन करने लगे। केंद्रीय मंत्री उस दौरान किसान संवाद सम्मेलन में शामिल होने जा रही थीं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं पहना था और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन नहीं किया। इंस्पेक्टर कैंट की तहरीर के आधार पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, सचिव मनीष चौबे, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, प्रिंस राय, दिलीप सोनकर, रोहित चैरसिया, किशन यादव, विश्वनाथ कुंवर और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed