फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congratulating the personalities nominated for Padma Awards

पद्म पुरस्कारों के लिए नामित विभूतियों का किया अभिनंदन

Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congratulating the personalities nominated for Padma Awards
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बृहस्पतिवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चार विभूतियों से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। सुनील ओझा ने कहा कि विद्वान और बुद्धिजीवियों की धरती काशी ने अनेक विभूतियों को जन्म दिया और इन विभूतियों ने देश-विदेश में मान सम्मान बढ़ाया। सर्वप्रथम पद्मश्री के लिए नामित 125 वर्षीय योग गुरु शिवानंद स्वामी के कबीर नगर आवास जाकर उनका अभिनंदन किया। फिर पद्मश्री के लिए नामित रविंद्रपुरी निवासी प्रो. केके त्रिपाठी के आवास पर उनका सम्मान किया गया। नगवां निवासी पद्म विभूषण के लिए नामित प्रो. वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी का अभिनंदन किया। भदैनी निवासी सितारवादक पद्मश्री के लिए नामित पं. शिवनाथ मिश्र के आवास पहुंच अंगवस्त्रम देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, शैलेंद्र मिश्र, दीपक मिश्र, सतीश राय, समीर माथुर, गोविंद्र मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, पद्मश्री प्रो. केके त्रिपाठी को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कहा कि कुशल चिकित्सक केके त्रिपाठी को सम्मानित करने से काशी की जनता हर्षित है।
विज्ञापन

तीन विद्वानों का होगा सम्मान
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पद्म पुरस्कार के लिए नामित तीनों विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, सितारवादक पं. शिवनाथ मिश्र और प्रो. कमलाकर त्रिपाठी को 31 जनवरी को समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. शंभुनाथ शुक्ल, प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. शैलेश मिश्र, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. रविशंकर पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed