{"_id":"626e6476da35000be8308dbf","slug":"conflict-between-cardiology-department-head-and-ms-over-shifting-cath-lab-in-bhu-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल: कैथ लैब शिफ्ट करने को लेकर एमएस और हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष में रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल: कैथ लैब शिफ्ट करने को लेकर एमएस और हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष में रार
Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
सार
बीएचयू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने एसएसबी में कैथ लैब, वार्ड और सीसीयू को शिफ्ट करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू अस्पताल के तीसरे तल पर चलने वाला कार्डियोलॉजी वार्ड, सीसीयू और कैथ लैब के शताब्दी सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक(एसएसबी) में शिफ्ट करने को लेकर अस्पताल के एमएस और हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष में रार मच गई है। दरअसल, 16 अप्रैल को शिफ्ट करने का आदेश जारी होने के बाद अब तक कोई कार्रवाई न हुई तो अस्पताल के एमएस ने 28 अप्रैल को एक और आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
इस बार उन्होंने हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष को तीन दिन का समय दिया है। मामले में विभागाध्यक्ष ने एसएसबी में कैथ लैब, वार्ड और सीसीयू को शिफ्ट करने से मना कर दिया है। अस्पताल में इन दिनों कायाकल्प के तहत मरम्मत कार्य चल रहा है। एमएस प्रो.केके गुप्ता ने कायाकल्प के तहत ही कार्डियोलॉजी वार्ड सहित अन्य को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चलने वाले कार्डियोलॉजी वार्ड को एसएसबी ए ब्लॉक की चौथी मंजिल, सीसीयू और कैथ लैब को पांचवें तल पर शिफ्ट कराया जाना है। साथ ही कर्मचारियों को भी शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बारे में विभागाध्यक्ष प्रो.ओमशंकर का कहना है कि एमएस का पत्र जैसे ही उन्हें मिला, उन्होंने जवाब दे दिया है। बताया कि पत्र में वार्ड, कैथलैब और सीसीयू को कहीं भी शिफ्ट न करने की जानकारी दी है।