फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Complaint filed against purvanchal university vice chancellor in court at jaunpur

विवादित बयान मामले में पूविवि के कुलपति के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल

Tue, 08 Jan 2019 10:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against purvanchal university vice chancellor in court at jaunpur
राजाराम यादव
जौनपुर स्थिति पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजाराम यादव द्वारा गाजीपुर में छात्रों को हत्या के लिए उकसाने वाले दिए गए बयान के आरोप में वकील विकास तिवारी ने कुलपति राजाराम यादव के खिलाफ सीजेएम राहुल आनंद की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट में बहस हुई। कुछ बिंदुओं पर बहस के लिए मंगलवार को पत्रावली दोबारा पेश होगी।
विज्ञापन


विकास तिवारी ने कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर आरोप लगाया है कि बीते 28 दिसंबर को गाजीपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने छात्रों को संबोधन में कहा था कि अगर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हो तो कभी मेरे पास रोते हुए मत आना। किसी से झगड़ा हो तो उसकी पिटाई करके आना। बस चले तो मर्डर करके आना। उसके बाद हम देख लेंगे।
विज्ञापन


परिवादी के अलावा इस वक्तव्य को अन्य बहुत से लोगों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 30 दिसंबर 2018 को देखा। जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई। परिवादी के वकील ने तर्क दिया कि कुलपति ने उच्च व जिम्मेदार पद पर होते हुए कानून के निदेशों की अवहेलना कर वक्तव्य दिए। जिससे छात्रों में उत्तेजना, उन्माद को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने भारत की एकता व अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया एवं राजद्रोह का अपराध किया। छात्रों को हत्या के लिए उकसाया जिससे लोक शांति भंग होने की संभावना पैदा हुई। कथन के समर्थन में अरुण जेटली बनाम स्टेट ऑफ यूपी की हाईकोर्ट की रूलिंग का हवाला दिया गया। विभिन्न अखबारों की कटिंग सबूत के तौर पर दाखिल की गई। परिवादी ने आरोपी कुलपति को तलब कर दंडित करने की कोर्ट से मांग किया है।

युवक कांग्रेस ने बांटी प्लास्टिक की पिस्टल

Complaint filed against purvanchal university vice chancellor in court at jaunpur
प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग - फोटो : amar ujala
पूविवि के कुलपति के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नुक्कड़ नाटक ओलंदगंज स्थित मच्छरहट्टा में दोपहर में करके युवकों में प्रतीकात्मक प्लास्टिक की पिस्टल बांट कर विरोध जताया। उन्होंने कुलपति की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कुलपति मुर्दाबाद के नारे लगाए।

नुक्कड़ नाटक में युवा कांग्रेसी एक को कुलपति का मुखौटा लगा दिए जिसने प्रतीकात्मक रूप से अन्य युवाओं को पिस्टल वितरित किया। कुलपति के खिलाफ आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे कुछ लोग इस मामले में कुलपति के समर्थन में भी जुटें है। जिसके क्रम में सोमवार को शिया कॉलेज में कुलपति के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि जिस तरह से कुलपति नौजवानों को अपराध जगत में भेजने के लिए प्रेरित कर रहे है। उससे युवा आहत है। उन्होंने कहा कि अपनी इस गलती के लिए उन्होंने खेद तक नहीं जताया। 12 जनवरी को दो लाख युवाओं को कुलपति पूविवि में बुला रहे है। कहीं ऐसा न हो उन्हें अपराध की राह वह दिखाएं। प्रशासन को ऐसे आयोजन पर रोक लगानी चाहिए।

अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता हम युवा कांग्रेसी लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आखिर क्यों कुलपति को बर्खास्त नहीं किया जा रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed