{"_id":"d1c4483d53a3cd421a5e79e80d36cb03","slug":"complaining-will-take-on-nsa-in-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पर लगेगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पर लगेगा एनएसए
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जाए। कड़ी चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन
गड़बड़ी फैलाने वालों पर गैंगस्टर और एनएसए लगाया जाए। अवैध शराब की बिक्री और अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त पर कड़ाई से रोक लगाई जाए। प्रमुख सचिव गृह मंगलवार को यहां मंडलायुक्त सभागार में डीजीपी जगमोहन, एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी, कमिश्नर नितिन रमेण गोकर्ण, आईजी अमरेंद्र सेंगर के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान फोर्स की कमी नहीं होने दी जाएगी, इसका प्रबंध कर लिया गया है। पंचायत चुनाव, दुर्गा पूजा और मोहर्रम को ध्यान में रखकर कानून व्यवस्था की पुख्ता रणनीति बनाई गई है। पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों को ड्यूटी कार्ड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव को प्रभावित करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि बिहार और यूपी में चुनाव के दौरान सीमा को सील किया जाएगा। इससे पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शांति भंग की आशंका, आदर्श आचार संहिता, लाइसेंसी असलहों को जमा कराने और अवैध शराब रोकने के लिए हुई कार्रवाई के बारे में चर्चा की गई। बैठक में डीएम राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ विशाख जी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।