फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Committee constituted for disposal of objections of recruitment examination

भर्ती परीक्षा की आपत्तियों के निस्तारण के लिए समिति गठित

Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted for disposal of objections of recruitment examination
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती परीक्षा की आपत्तियों के निस्तारण के लिए परीक्षा नियंत्रक ने आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी ने बताया कि प्रो. रामपूजन पांडेय की अध्यक्षता में प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. अरविंद पांडेय, प्रो. महेंद्र पांडेय, डॉ. पद्माकर मिश्र, विजय मणि त्रिपाठी और अर्चना जौहरी को सदस्य बनाया गया है। आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह में कर पूरी रिपोर्ट कुलपति को दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 29 मई को चार पालियों में भर्ती परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पर रोष जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। 30 मई को परीक्षा परिणाम जारी कर दो जून तक आपत्तियां मांगी गई थीं। अध्यापक परिषद ने भी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और राजभवन से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नहीं मिली आंसर शीट तो कैसे करें आपत्ति
वाराणसी। सहायक आचार्य और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दो जून की मध्य रात्रि तक आपत्तियां दर्ज कराई। किसी ने ओएमआर, किसी ने आंसर शीट तथा किसी ने परिणाम पर आपत्ति दर्ज कराई है। कुछ अभ्यर्थियों ने लिखा है कि जब मुझे आंसर शीट नहीं मिली तो हम कैसे आपत्ति दर्ज कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed