फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner with DM and SSP know about development and cleanliness in varanasi at night

बनारस में विकास और सफाई का हाल जानने देर रात डीएम-एसएसपी के साथ निकले कमिश्नर 

Wed, 31 Oct 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Commissioner with DM and SSP know about development and cleanliness in varanasi at night
निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीएम और एसएसपी - फोटो : amar ujala
बनारस शहर में चल रही परियोजनाओं और सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने डीएम-एसएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ देर रात कई इलाकों का निरीक्षण किया। चितरंजन पार्क के पास शारदा भोजनालय की ओर से गंदगी और अतिक्रमण पर दुकानदार को डीएम ने डांटा।
विज्ञापन


10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए दशाश्वमेध थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने को कहा। गोदौलिया से दशावमेध तक डिवाइडर हटाकर सड़क बनाने को कहा। तेलियाबाग में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को डांटा। एक दुकानदार को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


कबीरचौरा अस्पताल के पास जल की पाइप हटाने और सड़क बनाने को कहा। कूड़ा हटाने के साथ डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया। गोदौलिया चौराहे पर सड़क पर पंप के पाइप को देख कमिश्नर ने जल निगम के अभियंताओं को मौके पर तलब किया। नाराजगी जताते हुए काम जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट पर फसाड लाइट लगवाने को कहा। घाटों से विज्ञापन हटाने को कहा। देवदीपावली से पहले गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल और वीडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे। 

अतिक्रमण हटाने उतरे कप्तान

Commissioner with DM and SSP know about development and cleanliness in varanasi at night
सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान और कराया सीज - फोटो : अमर उजाला
शहर में सुगम यातायात की सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मंगलवार की दोपहर एसएसपी पुलिस बल के साथ गोदौलिया पहुंचे। इस दौरान गोदौलिया, दशाश्वमेध, लक्सा, नई सड़क और रामापुरा में पैदल गश्त कर सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े 232 वाहनों का चालान और 16 वाहन सीज कराए।

इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाए आठ दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही और कुछेक जगह पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी दोपहर ढाई बजे के लगभग गोदौलिया चौराहा पहुंचे।

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत और सीओ दशाश्वमेध अभिनव यादव के साथ एसएसपी ने पैदल गश्त कर जंगमबाड़ी रोड स्थित कृष्णा भोजनालय, अशोक फर्नीचर, फर्नीचर दुकानदार सुरेश कुमार यादव व बाटा कंपनी, टेढ़ी नीम स्थित सन्नी सिंह की दुकान और गोदौलिया चौराहा स्थित विश्वनाथ कलेक्शन, अच्छेलाल भोजनालय व जेडी इलेक्ट्रानिक के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

गश्त के दौरान ही एसएसपी ने पाया कि पीडीआर मॉल के पार्किंग स्थल में व्यावसायिक कार्य के लिए अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो वीडीए को जांच करने का निर्देश दिया। वीडीए की टीम ने जांच कर पीडीआर मॉल का लोअर बेसमेंट सील कर दिया है। 

शाम होते ही दोबारा पहुंचे और कटवाया चालान

दोपहर में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के बाद शाम होते ही एसएसपी दोबारा गोदौलिया क्षेत्र पहुंचे। एसएसपी ने फिर से गोदौलिया से चौक, लक्सा और दशाश्वमेध क्षेत्र में पैदल गश्त की और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों का चालान कटवाया।

इसके साथ ही सड़क पर दुकान लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान व्यावसायिक भवनों में अंडर ग्राउंड पार्किगिं की संभावना तलाशने के लिए एसपी ट्रैफिक को कहा। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम और वीडीए की टीम भी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed