फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner Kaushal Raj Sharma strict action against officers during review meetings in Varanasi

वाराणसी में कमिश्नर हुए सख्त: बोले, कार्य प्रणाली में करें सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई, योजनाओं में लाएं तेजी

Thu, 27 Jun 2024 01:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 27 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों व पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी की 32वीं बोर्ड बैठक भी हुई। इसके साथ ही मंडलीय समीक्षा बैठक भी हुई। 

विज्ञापन
Commissioner Kaushal Raj Sharma strict action against officers during review meetings in Varanasi
अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि पार्षदों से संवाद बढ़ाते हुए सफाई के समय उन्हें अपने साथ रखें। कमिश्नरी में नगर निगम की समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों के पेच कसे। साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार और जवाबदेही तय करने की हिदायत दी। कहा कि अगले सप्ताह से रेगुलर निगरानी की जाएगी। कमी मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 6 से 9 बजे तक टीम बनाकर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे। सफाई, पेयजल, सीवरेज, डोर टू डोर कूड़ा उठान पर लगातार काम करेंगे। एक सप्ताह तक पूरे शहर में सफाई अभियान चलाएं, जिसकी समीक्षा 3 जुलाई को होगी। सभी जोनल अधिकारियों से जोन में सफाई की उचित व्यवस्था कराने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


सफाईकर्मियों की उपस्थिति चेक करने, खराब स्ट्रीट लाइट बदलने, कंस्ट्रक्शन के कार्यों को देखने, खाली प्लाटों में फेंके गए कूड़े को उठाने के काम की निगरानी करने को कहा। मंडलायुक्त ने वार्ड वार कूड़े की डंपिंग पॉइंट को चिह्नित कर निरंतर सफाई और कूड़ा-गाड़ी की पहुंच सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सार्वजनिक परिसरों, प्रतिष्ठानों, सब्जी मंडियों पर लगातार सफाई कराने की सलाह दी। सड़कों पर जलजमाव होने की वार्ड वार रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में पूरा करें टाउनहॉल, मार्केट कांप्लेक्स का काम

कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को स्मार्ट सिटी की 32वीं बोर्ड बैठक हुई। परियोजनाओं की समीक्षा कर कमिश्नर ने कहा कि टाउनहॉल मैदागिन व निर्माणाधीन मार्केट कांप्लेक्स का काम जुलाई में हर हाल में पूरा कर लें। नमो घाट पर निर्माणाधीन रैंप व शौचालय का काम भी जुलाई में पूरा करें। थ्री-डी जीआईएस मैप के पीरियोडिक अपडेशन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

वहीं, सिगरा स्टेडियम पुनर्विकास व आधुनिकीकरण परियोजना के संदर्भ में बोर्ड ने निर्देशित किया कि एथलेटिक ट्रैक, पाथवे का कार्य आगामी सप्ताह तक कर लें। भविष्य में तैयार करने वाली परियोजनाओं में जनप्रतिनिधियों व निवासियों के सुझाव जरूर लें।

कमिश्नर ने सड़कों के चौड़ीकरण समेत अन्य परियोजनाओं में क्षतिग्रस्त पोल, ट्रैफिक लाइट के संबंध में कार्यदायी संस्थाओं से वसूली के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ अक्षत वर्मा, वीडीए उपाध्यक्ष पुल्कित गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) संदीप कुमार, मुख्य अभियंता अमरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

योजनाओं में लाएं तेजी, जिलाधिकारी करते रहें निरीक्षण

मंडलायुक्त कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों से योजनाओं को पूरा करने में तेजी और शासन से मिले लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के कार्यों को निरीक्षण करते रहें और भूजल दोहन पर व वर्षा जल संचयन पर भी काम करें। कमिश्नर ने कहा कि बिजली विभाग को लोकल फॉल्ट के नाम पर मनमानी कटौती पर अंकुश लगाना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड में गाजीपुर व जौनपुर में प्रगति व चंदौली का गोल्डन कार्ड प्रगति में 58% होने पर सीएमओ को तेजी लाने को कहा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण में गाजीपुर में तेजी लाने व सेंटरों की ब्रांडिंग भी करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण की धनराशि खातों में ट्रांसफर करने में तेजी लाने की बात कही। जननी सुरक्षा योजना में चंदौली में गैप ज्यादा होने पर तेजी लाने व आशाओं के भुगतान करने को कहा। पीएम मातृत्व वंदना योजना में बजट के सापेक्ष जीरो भुगतान पर सीएमओ वाराणसी को देखने व बचे हुए लक्ष्य को पूरा करने को कहा। बच्चों के टीकाकरण में भी तेजी लाने और जन्म-मृत्यु पंजीकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा।

कृषि विभाग की समीक्षा में सोलर पंप प्रगति में तेजी लाने, ई-केवाईसी में चंदौली व जौनपुर में प्रगति लाने को कहा गया। पीएम विश्वकर्मा योजना में लाभार्थियों की पहचान करते हुए तेजी लाने की बात कही। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश योजना के अंदर पशुओं का नियमित टीकाकरण व बृहद गोवंश संरक्षण योजना में गाजीपुर को जल्द कार्रवाई करने को कहा। गोवंश आश्रय स्थलों के लिए नियुक्त नोडल अफसरों को नियमित जांच कर रिपोर्ट देने व जौनपुर व चंदौली में पशुओं के टीकाकरण में तेजी लाकर 15 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

मंडलायुक्त ने बंद ट्यूबवेलों को चालू करने व पीएम सूर्य घर योजना में जिलों को तेजी लाने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्मार्ट क्लास को बढ़ावा देने व खुलने से पहले सभी विद्यालयों में जर्जर भवन, शौचालय देखने को कहा। विद्यालयों को निपुण बनाने, बच्चों को ड्रेस, किताब की उपलब्ध कराने की बात भी कही। लोकनिर्माण विभाग को निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूरा करने को कहा। 

सेतु निगम को रेलवे विभाग के साथ वार्ता कर कार्यों में तेजी लाने को कहा। सिंचाई विभाग को धान की खेती के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्हें बताया गया कि मंडल के कुल 1086 टेल के सापेक्ष 223 टेल तक पानी पहुंच चुका है। वहीं, मंडलायुक्त ने टोल फ्री 1912 नंबर की शिकायतों पर सुनवाई की बात कही। बैठक में वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम, जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड, गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी, चंदौली के निखिल टी फुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed