फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commercial use of bike permit to be taken from RTO office in Varanasi

Varanasi News: टैक्सी के रूप में भी चलेंगी बाइक, यहां लेना होगा परमिट; हर साल खर्च करने होंगे इतने रुपये

Fri, 07 Feb 2025 09:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Feb 2025 09:20 AM IST
सार

वाराणसी जिले में अब बाइक टैक्सी के रूप में भी चलेंगी। इसके लिए आरटीओ कार्यालय से परमिट लेना होगा। हर साल 2,350 रुपये टैक्स लगेगा। 

विज्ञापन
commercial use of bike permit to be taken from RTO office in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Ola Electric

विस्तार

वाराणसी जिले में ओला, उबर, रैपिडो, इन ड्राइव सहित विभिन्न कंपनियों की बाइकें लोगों को जरूरत के अनुसार उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगी हैं। ये सभी बाइकें अभी प्राइवेट हैं, जबकि उनका कामर्शियल उपयोग किया जा रहा है। आरटीओ विभाग अब कामर्शियल कार्य से आवागमन करने वाली बाइकों को टैक्सी के रूप में संचालित कराएगा। आरटीओ कार्यालय की ओर से इसकी फीस व परमिट की प्रक्रिया तय कर दी गई है।

विज्ञापन


निजी बाइकों को भी टैक्सियां की तरह आरटीओ विभाग परमिट जारी करेगा। बाइक स्वामियों को इस कार्य के लिए पहली बार 1,000 रुपये खर्च करने होंगे, फिर हर साल 2,350 रुपये वार्षिक जमा करके आसानी से आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में निजी बाइक को कामर्शियल में बदलने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसमें 600 परमिट फीस भी देनी होगी। बाइक स्वामी त्रैमासिक कर 660 रुपये भी जमा कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें वर्ष में चार बार धन जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ विभाग के अधिकारी के अनुसार इसके शुरू हो जाने से फर्जीवाड़ा पर रोक लग जाएगी, विभाग के पास भी एक डेटा तैयार रहेगा कि शहर में कितनी प्राइवेट गाड़ियों का कामर्शियल उपयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed