फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commercial complex to be built in the heart of the city

शहर के बीचोंबीच बनेगा व्यवसायिक कांप्लेक्स

Sun, 15 Aug 2021 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Commercial complex to be built in the heart of the city
शहर के बीचोंबीच एक बड़ा व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर जमीन की तलाश शुरू हो गई है। इस भवन से कर वसूला जाएगा। इससे न केवल नगर निगम की आय बढ़ेगी बल्कि रोजगार करने वालों को सुरक्षित स्थान भी मिलेगा। नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद व्यवसायिक भवन की मांग तेज हो गई है। इसका प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास हो चुका है। इसे मूर्त रूप देने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जमीन का चयन होने के बाद इसके आकार और तल को लेकर स्थिति साफ होगी। नगर निगम की मंशा है कि इस व्यवसायिक भवन में हर सुविधाओं से जुड़े प्रतिष्ठान हो। लोगों को एक ही भवन में हर तरह की जरूरत पूरी हों। पूर्व में नगर निगम की जो संपत्तियां हैं। इनमें अधिकतर में विवाद है। जिससे चलते नगर निगम को मौजूदा बाजार दर से किराया नहीं मिल पा रहा है। नए व्यवसायिक भवन के निर्माण के बाद दुकानदारों से एग्रीमेंट किया जाएगा। जिसके आधार पर उन्हें आवंटित किया जाएगा। भविष्य में कोई कानूनी अड़चनें न आएं इसके लिए विधि विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। निर्माण में आने वाले खर्च के लिए वित्तीय प्रबंधन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम बांड से जुटाएंगे फंड
नगर निगम बांड के जरिए आने वाले फंड से इस व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। नगर निगम इस पर 30 प्रतिशत की धनराशि लगाएगी। इसके अलावा 70 प्रतिशत की धनराशि बांड से जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसका प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास हो चुका है। इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।
देवीदयाल वर्मा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed