फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Combat the third wave of corona without putting arms: Yogi

हथियार डाले बिना कोरोना की तीसरी लहर का करना है मुकाबला : योगी

Sun, 09 May 2021 09:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 09:32 PM IST
सार

-सीएम बोले, ट्रैस, ट्रैक और ट्रीट के मंत्र पर करें काम, तीसरी लहर के लिए रहे तैयार
-डीआरडीओ के अस्पताल को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, आज से भर्ती किए जाएंगे मरीज
 

विज्ञापन
Combat the third wave of corona without putting arms: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी अभियान को और सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, हथियार डाले बिना पूरा प्रशासनिक तंत्र तीसरी लहर के लिए तैैयार रहे। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के मंत्र ने कामयाबी दी है और भविष्य में इसी के साथ आगे बढ़ने की ताकीद की। बीएचयू के सेंट्रल हाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर काफी तीव्र रही है। अब तीसरी लहर के मुकाबले के लिए तैयार होना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचे और वहां से सीधे डीआरडीओ के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां 250 बेड के आईसीयू वार्ड की व्यवस्था देखने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थर्ड वेव भी आएगी और उसका टारगेट बच्चे हो सकते हैं, इसकी भी तैयारी होनी चाहिए। बड़े जनपदों में चार से 100 के बीच बच्चों के पीडियाट्रिक बेड तैयार करना पड़ेगा और मैनपावर को बढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए एक्स सर्विसमैन, रिटायर्ड या नए लोगों जो मेडिकल के फोर्थ ईयर के छात्र हैं, ट्रेनिंग देकर फोन की सेवाएं ले सकते हैं। उनका मानदेय भी तय कर दिया गया है। एंबुलेंस की व्यवस्था त्वरित रखते हुए रेट निर्धारित कर दिया जाए। यदि अधिक रेट लें तो एंबुलेंस सीज कर दी जाए। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाई जाए। ऑक्सीजन की आपूर्ति और ऑडिट किया जाए। यह ऑडिट प्रतिदिन सुबह आठ बजे तथा शाम को चार बजे किया जाए।
विज्ञापन

Combat the third wave of corona without putting arms: Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही हर अस्पताल  द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाए। भर्ती मरीजों की जानकारी उनके तीमारदारों को दिन में एक बार अवश्य बताया जाए। अंत्येष्टि स्थल पर लावारिस लाशों का दाह संस्कार, कफन की व्यवस्था आदि ग्राम प्रधान निधि स्थानीय निकाय निधि से सम्मानजनक से कराया जाना चाहिए। कंटेनमेंट जोन में पुलिस द्वारा सख्ती की जाए। साथ ही डोर स्टेप डिलिवरी को भी सुनिश्चित किया जाए।

डीआरडीओ के अस्पताल में आज से भर्ती होंगे मरीज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआरडीओ के अस्पताल के निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया। उनकी सहमति के बाद सोमवार से राजन मिश्र अस्पताल में मरीज भर्ती किए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रेफरल मरीजों को ही इस अस्पताल में लाया जाएगा। 250 बेड के आईसीयू बेड के अस्पताल को सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।

घर बैठे जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
कोरोना संकट के दौर में घर बैठे जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की बैठक में अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने बेड से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी का मुद्दा उठाया। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए सबको चुप करा दिया कि मुझे सब पता है कौन कितना काम कर रहा है। आप लोग जनता की सेवा करें और शिकायत का मौका नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed