फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Colonizer Murder Case: Business partner arrested for conspiring to murder colonizer in varanasi

Colonizer Murder Case: कारोबारी साथी ने रची कॉलोनाइजर की हत्या की साजिश, गाजीपुर के शूटरों ने मारी थी गोली

Wed, 27 Aug 2025 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

Colonizer Murder Case: वाराणसी में कॉलोनाइजर की हत्या की साजिश उसके कारोबारी साथी ने ही रची थी। पुलिस ने शूटरों को असलहा सप्लाई करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Colonizer Murder Case: Business partner arrested for conspiring to murder colonizer in varanasi
कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र सिंह गौतम की हत्या सिंहपुर की 21 बिस्वा जमीन विवाद में हुई थी। पुलिस ने महेंद्र गौतम के कारोबारी साथी को बुधवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब कारोबारी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी ने ही भाड़े के शूटरों से कॉलोनाइजर की हत्या कराई थी। कमिश्नरेट की पुलिस पूरे मामले का खुलासा आज कर सकती है। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के तीन शूटरों की पहचान भी हो गई है।
विज्ञापन


कमिश्नेरट पुलिस की 10 टीमों की तफ्तीश में सामने आया कि सिंहपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की 21 बिस्वा जमीन के लिए करीब ढाई महीने पहले गाजीपुर के खानपुर निवासी कारोबारी मित्र से कॉलोनाइजर का विवाद हुआ था। इसके बाद कारोबारी ने खुद को महेंद्र गौतम से अलग कर लिया था। साथ ही महेंद्र को देख लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाजीपुर के रहने वाले अपने पुराने परिचित से कॉलोनाइजर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वारदात को अंजाम देने के लिए तीन शूटरों को रुपये भेजे गए। शूटरों ने तीन दिन तक महेंद्र गौतम की रेकी की थी। पहले महेंद्र को उसके घर के पास ही मारने की योजना थी लेकिन सीसीटीवी कैमरे की वजह से हत्या का स्थान बदल दिया। तय हुआ कि महेंद्र गौतम को उसकी बसाई हुई सिंहपुर ही अरिहंतनगर फेज-टू कॉलोनी में ही गोली मारी जाएगी।

पुलिस को चकमा देने के लिए जौनपुर की तरफ भागे थे शूटर

नाइम एमएम की पिस्टल से तीन गोलियां महेंद्र के शरीर में दागने के बाद शूटर पुलिस को चकमा देने के लिए सिंहपुर अंडरपास से रिंगरोड हरहुआ, बड़ागांव से जौनपुर की तरफ भागे थे। 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ और सर्विलांस के जरिये पुलिस की टीमें गाजीपुर के कारोबारी तक पहुंची हैं।

21 अगस्त को हुई थी हत्या
सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी निवासी महेंद्र गौतम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने 21 अगस्त की सुबह 9 बजे सिंहपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण पर ढाई घंटे पहले बंद हो जाएंगे विश्वनाथ मंदिर के कपाट, आरती का समय भी बदला

क्या बोले अधिकारी
कॉलोनाइजर की हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों के करीब भी पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही सभी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
-प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed