फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Collectorate and toll plaza police in Sonbhadra transformed into cantonment house arrest leader

यूपी: सोनभद्र में कलेक्ट्रेट और टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील, घरों में नजरबंद हुए नेता

Mon, 14 Dec 2020 11:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Dec 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Collectorate and toll plaza police in Sonbhadra transformed into cantonment house arrest leader
सपा कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का सोमवार को 19वां दिन है। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का सपा समेत कई दल समर्थन कर रहे हैं। सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा के बाद सोनभद्र जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। कलक्ट्रेट और दोनों टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर दोनों टोल प्लाजा, जिला मुख्यालय, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों और सार्वजनिक जगहों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। कई जगहों पर किसानों द्वारा टोल फ्री कराए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर कूच करने लगे हैं।
विज्ञापन



किसानों के समर्थन में सोमवार को जिले में भी सपा समेत अन्य संगठनों ने आंदोलन करने का एलान किया है। इसको देखते जिले के दोनों टोल प्लाजा, कलेक्ट्रेट समेत अन्य जगहों पर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम एएसपी, सीओ और थाना इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।  किसान नेताओं के अलावा सपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर कई थानों की फोर्स के साथ सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी मौजूद दिखे।

डीएम एस राजलिन्गम ने सभी एसडीएम को धरना और प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कारवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन से बिना अनुमति लिए अगर कोई किसान या राजनीतिक संगठन धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed