{"_id":"61c36eab6a2c940b7f012441","slug":"cold-will-increase-further-in-two-to-three-days-varanasi-news-vns6294276159","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा पूरा पूर्वांचल, दो से तीन दिन में और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा पूरा पूर्वांचल, दो से तीन दिन में और बढ़ेगी ठंड
Thu, 23 Dec 2021 09:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:24 AM IST
सार
सर्द पछुआ हवा ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान गोता लगा सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी में शाम में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही अब जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। इधर, बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही जारी रही। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह धूप रही लेकिन तपिश ना के बराबार है।
विज्ञापन
तीन चार दिनों से बर्फीली हवा की वजह से वाराणसी और आसपास के जिलों में गलन बढ़ गई थी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को धूप थोड़ी अच्छी रही और हवा की रफ्तार भी कम रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन