फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cold will increase further in two to three days

मौसम अपडेट: कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा पूरा पूर्वांचल, दो से तीन दिन में और बढ़ेगी ठंड

Thu, 23 Dec 2021 09:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 23 Dec 2021 09:24 AM IST
सार

सर्द पछुआ हवा ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान गोता लगा सकता है। 

विज्ञापन
Cold will increase further in two to three days
वाराणसी में शाम में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही अब जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में ठंड और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। इधर, बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही जारी रही। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह धूप रही लेकिन तपिश ना के बराबार है। 

विज्ञापन


तीन चार दिनों से बर्फीली हवा की वजह से वाराणसी और आसपास के जिलों में गलन बढ़ गई थी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को धूप थोड़ी अच्छी रही और हवा की रफ्तार भी कम रही।  मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
पढ़ेंः बनारस-चंदौली के बाद जौनपुर में भी 23 और 24 को स्कूल बंद, कुल चार दिन अवकाश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed