{"_id":"5fdef1868ebc3e3eb10b5af3","slug":"cold-wave-sweet-makers-died-due-to-cold-in-mau-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मऊ में शीतलहर ने बरपाया कहर, ठंड लगने से हलवाई ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मऊ में शीतलहर ने बरपाया कहर, ठंड लगने से हलवाई ने तोड़ा दम
Sun, 20 Dec 2020 12:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
पूर्वांचल में समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मऊ जिले में मौसम के बदलाव से जहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं रविवार को ठंड की चपेट में आकर 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी मुन्नू हलवाई(55) पुत्र बालचंद्र रविवार की सुबह शौच के लिए गए थे। काफी देर बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा को बाहर से खटखटाया। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां मुन्नू बेहोशी की स्थिति में मिले।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे मऊ नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया है। मृतक की कोपागंज बाजार में मिठाई की दुकान में है।