{"_id":"38aaad4f4021dd52ba8c0d5b2f4d2074","slug":"cold-many-traina-going-to-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे से बिजली बदहाल, ट्रेनों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे से बिजली बदहाल, ट्रेनों की थमी रफ्तार
वाराणसी, ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है। इस वजह से कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। साथ ही कोहरे के चलते लाइनें और ट्रांसफार्मर भी ट्रिप करने लगे हैं।
डुबकियां में कोहरे के चलते शुक्रवार को भोर में 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया, जिसके चलते शहर के दो तिहाई हिस्से में दिन भर विद्युत संकट बना रहा। कैंट और लेढ़ूपुर उपकेंद्रों को रोज की तुलना में आधी बिजली की ही आपूर्ति दिन में हुई, जिससे कई इलाकों में कटौती करनी पड़ी। इसके अलावा लखनऊ कंट्रोल ने भी दिन में 12.20 से 2.20 और रात में 7.25 से 9.25 तक दो चरणों में चार घंटे की कटौती की।
मोबाइल पर भेजे जाएंगे विद्युत बिल
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक डा. काजल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर जोन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक प्रत्येक उपभोक्ता का मोबाइल नंबर का रिकार्ड जुटा लिया जाना चाहिए ताकि उनको फोन पर ही बिल भेजे जा सकें। एकमुश्त समाधान योजना में धीमी प्रगति पर उन्होंने मुख्य अभियंता से कहा कि वे इस मामले में ढील बरतने वाले अवर अभियंताओं को चेतावनी पत्र दें और उनको भी इसकी सूचना दी जाए। तीन अभियंताओं को उन्होंने चेतावनी पत्र जारी करने को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
दस से ग्यारह घंटे विलंब से चल रही कई ट्रेनें
वाराणसी। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। ट्रेनें दस से ग्यारह घंटे तक विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ को अपने टिकट कैंसिल कराने पड़ रहे हैं तो कुछ को प्लेटफार्मों और यात्री हाल में ठिठुरते हुए ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, कोहरे के आगे रेल विभाग की भी तैयारियां बेअसर साबित हो रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी पर अंकुश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को सही सूचना भी नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय की देरी से स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। करीब 85 यात्रियों ने अपना आरक्षण टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित कर दी।
ट्रेन नंबर नाम विलंब
12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 10 घंटा
13005 पंजाब मेल 8 घंटा
13413 फरक्का एक्सप्रेस 11 घंटा
14017 सद्भावना एक्सप्रेस 6 घंटा
13238 कोटा - पटना एक्सप्रेस 11 घंटा
12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 2 घंटा
12370 कुंभ एक्सप्रेस ढ़ाई घंटा
14932 वाराणसी दिल्ली स्पेशल 10 घंटा
11065 मुंबई - वाराणसी एक्सप्रेस 2 घंटा
13484 फरक्का एक्सप्रेस डाउन 3 घंटा
13256 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटा