फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Co-owners rained sticks upon one another bricks and stones flew for 30 minutes in ballia

UP: पट्टीदारों ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां, 30 मिनट तक चलें ईंट-पत्थर; राजस्व विभाग ने दी थी ये अनुमति

Fri, 29 May 2026 06:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 29 May 2026 06:30 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के बहदुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Co-owners rained sticks upon one another bricks and stones flew for 30 minutes in ballia
वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मनियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहदुरा के बघौता गांव में बहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुए इस हमले के कारण गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मनियर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन




बघौता गांव निवासी दिलीप पासवान और सरल पासवान के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। बीते दिनों इस विवादित भूमि पर आग लग गई थी, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी और राजस्व विभाग (लेखपाल) से बकायदा अनुमति ली।

विज्ञापन

मामले की वीडियो वायरल

प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद जब उक्त जमीन पर पुनः निर्माण कार्य कराया जा रहा था, तभी अचानक विरोधी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और निर्माण का विरोध करते हुए हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले और अनहोनी के डर से निर्माण कार्य करा रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ितों ने घर के अंदर से ही इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर लाठी-डंडों के साथ दरवाजे पर खड़े हैं और बंद दरवाजे पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसा रहे हैं। इस हिंसक पथराव की चपेट में आने से घर के भीतर मौजूद महिलाएं और बच्चे भी चोटिल हुए हैं, जिससे पूरे परिवार में खौफ का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

पीड़ित परिवार ने जिला व स्थानीय प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, वीडियो सामने आते ही हरकत में आई मनियर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

मनियर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो को तत्काल संज्ञान में लिया गया है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed