फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CO Crime Ramsagar of Prayagraj died died due to heart attack who came to Varanasi on VVIP duty

Varanasi: प्रयागराज के सीओ क्राइम रामसागर की हार्ट अटैक से मौत, VVIP ड्यूटी में आए थे वाराणसी

Sun, 20 Nov 2022 06:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

प्रयागराज के सीओ क्राइम रामसागर राम की शनिवार रात हृदयाघात से मौत हो गई। काशी तमिल संगमम की वीवीआईपी ड्यूटी के लिए तीन दिन से वाराणसी में थे। 

विज्ञापन
CO Crime Ramsagar of Prayagraj died died due to heart attack who came to Varanasi on VVIP duty
प्रयागराज के सीओ क्राइम रामसागर राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के सीओ क्राइम रामसागर राम की शनिवार रात हृदयाघात से मौत हो गई। काशी तमिल संगमम की वीवीआईपी ड्यूटी में वह तीन दिन से वाराणसी में ठहरे हुए थे। देर शाम अचानक सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन वाराणसी पहुंचे और शव देख फकक पड़े।

विज्ञापन


प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर आदि अधिकारियों ने शोक जताया। मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले डिप्टी एसपी रामसागर राम वाराणसी और चंदौली में अपनी सेवाएं दे चुके थे। तीन साल पूर्व वह वाराणसी एंटी करप्शन यूनिट के प्रभारी थे।
विज्ञापन


इसके अलावा चेतगंज और रामनगर इंस्पेक्टर के पद पर भी रह चुके हैं। चंदौली के सैयदराजा, मुगलसराय कोतवाली में लंबे समय तक तैनात थे। प्रतिसार निरीक्षक के अनुसार हार्ट अटैक से सीओ क्राइम की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed