फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO, Additional CMO saw patients in the evening OPD

सांध्यकालीन ओपीडी में सीएमओ, एडिशनल सीएमओ ने देखे मरीज

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
CMO, Additional CMO saw patients in the evening OPD
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर देर शाम तक लोगों को ओपीडी की सेवा का लाभ मिल सके, इसके लिए चलने वाली सांध्यकालीन ओपीडी में बुधवार से सीएमओ, एडिशनल सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। यहां मरीजों को परामर्श देने के साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गई।
विज्ञापन

सांध्यकालीन ओपीडी में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहरी पीएचसी लल्लापुरा में 11 मरीजों को देखा। सीएमओ ने बताया कि जिले की 16 शहरी पीएचसी पर मरीज देखे जाएंगे। इसके लिए चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सांध्यकालीन ओपीडी में मरीजों के देखे जाने से लोगों में जागरूकता आएगी। इसके साथ ही नजदीकी पीएचसी पर कामकाजी लोग अतिरिक्त समय में अपना इलाज भी करा सकेंगे। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को भेलूपुर शहरी पीएचसी पर सायंकालीन ओपीडी देखेंगे। इसके अलावा शहरी पीएचसी पांडेयपुर पर एसीएमओ डॉ. एके मौर्या, एसीएमओ डॉ. वीएस राय ने शहरी पीएचसी आनंदमयी, एसीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने शहरी पीएचसी मदनपुरा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय ने शहरी पीएचसी भेलूपुर, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने शहरी पीएचसी सेवासदन और चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने शहरी पीएचसी टाउनहाल में सायंकालीन ओपीडी में मरीज देखा।
विज्ञापन

कोरोना का मिला एक मरीज, पांच एक्टिव केस
जिले में धीरे धीरे ही कोरोना के नए मरीज मिलने लगे हैं। बुधवार को भी एक नया मरीज मिलने के बाद अब संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत हो गई है। इस सप्ताह तीन दिन में अब तक चार नए मरीज मिल चुके हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हो गई हैं। एक दिसंबर से चल रही तीसरी लहर में अब तक 13506 मरीजों में 13488 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके बाद रिकवरी रेट 99.87 पहुंच गया। उधर, जिले में कुल 2692 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 12 से 17 साल के 271 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed