फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will leave the circuit house in a while, will go to Baba's court

वाराणसी में सीएम योगी बोले-उत्तराखंड की हर अपेक्षा को पूरा करने का प्रयास करेगा यूपी

Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will leave the circuit house in a while, will go to Baba's court
खिड़कियां घाट पर लगाई गई एलईडी - फोटो : अमर उजाला

विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की भीषण त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बाद नरौरा और बिजनौर बैराज में पूरे जल को समाहित कर लिया जाएगा। नीचे समस्या नहीं आएगी। मगर, प्रदेश के 25 जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी विभागों को लगाया गया है।

विज्ञापन

सेवापुरी ब्लाक में किए गए कामों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की और कहा कि उत्तराखंड में अलकनंदा का जलस्तर सामान्य की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि जल नीचे आने में समय लगेगा। अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है। इसलिए बाढ़ का खतरा गंगा नदी में संभावित है।
विज्ञापन

सूचना के बाद से ही गृह विभाग और जल शक्ति विभाग पूरी घटना पर नजर बनाए हैं। उत्तराखंड सरकार सक्रिय होकर काम कर रही है। यूपी में गंगा का बहाव सर्वाधिक है। यहां एक हजार किलोमीटर क्षेत्र से गंगा गुजरती है। ऐसे में सभी संसाधनों के साथ अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की और परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने शाही नाले के अधूरे काम पर नाराजगी जताई और मई तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया। देर रात मुख्यमंत्री ने शहर भ्रमण कर कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज, खिड़किया घाट और काशी विश्वनाथ धाम के प्रगति की हकीकत जानी। 

नरौरा और बिजनौर में गंगा के जलस्तर को कर लिया जाएगा समाहित
वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की भीषण त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बाद नरौरा और बिजनौर बैराज में पूरे जल को समाहित कर लिया जाएगा। नीचे समस्या नहीं आएगी। मगर, प्रदेश के 27 जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी विभागों को लगाया गया है।

सेवापुरी ब्लाक में किए गए कामों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की और कहा कि उत्तराखंड में अलकनंदा का जलस्तर सामान्य की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि जल नीचे आने में समय लगेगा। अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है। इसलिए बाढ़ का खतरा गंगा नदी में संभावित है।

सूचना के बाद से ही गृह विभाग और जल शक्ति विभाग पूरी घटना पर नजर बनाए हैं। उत्तराखंड सरकार सक्रिय होकर काम कर रही है। यूपी में गंगा का बहाव सर्वाधिक है। यहां एक हजार किलोमीटर क्षेत्र से गंगा गुजरती है। ऐसे में सभी संसाधनों के साथ अलर्ट जारी है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की और परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने शाही नाले के अधूरे काम पर नाराजगी जताई और मई तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया। देर रात मुख्यमंत्री ने शहर भ्रमण कर कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज, खिड़किया घाट और काशी विश्वनाथ धाम के प्रगति की हकीकत जानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed