फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come to Varanasi tomorrow Kashi residents can get the gift of 5G how to get service

Varanasi : आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, काशीवासियों को मिल सकती है 5G की सौगात

Sat, 01 Oct 2022 06:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Oct 2022 06:43 AM IST
सार

5जी के लिए ग्राहकों को अपना सिम नहीं बदलना होगा। वे वर्तमान सिम पर ही 5जी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि एक साल से पुराने स्मार्ट फोन में 5जी चिपसेट नहीं होता है। 5जी सक्षम स्मार्ट फोन पर ही यह सेवा मिलेगी। 

विज्ञापन
CM Yogi will come to Varanasi tomorrow Kashi residents can get the gift of 5G how to get service
5जी - फोटो : Self

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नई दिल्ली में 5जी सेवा लॉचिंग के दौरान काशीवासियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। देश के प्रमुख शहरों के साथ ही वाराणसी में भी इस सेवा का शुभारंभ हो सकता है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5जी सेवा देने वाली कंपनियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

CM Yogi will come to Varanasi tomorrow Kashi residents can get the gift of 5G how to get service
5जी सुविधा - फोटो : pixabay
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत करेंगे। गांधी जयंती से एक दिन पहले इस सेवा की सौगात काशीवासियों को मिलने की उम्मीद है। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में एयरटेल की ओर से रुद्राक्ष में खास आयोजन किया जा रहा है। यहां 5जी की सेवाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां मौजूद प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। 5जी सेवा के लिए पहले 13 शहरों का चयन किया गया था। इसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ को शामिल किया गया है, मगर सूत्रों की मानें तो वाराणसी में भी इस सेवा के शुभारंभ की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लखनऊ के साथ ही वाराणसी भी प्रदेश का ऐसा शहर होगा, जहां लोगों को 5जी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi will come to Varanasi tomorrow Kashi residents can get the gift of 5G how to get service
भारत में 5जी - फोटो : पिक्साबे
5जी के लिए नहीं लेना होगा नया सिम
एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल ने बताया कि 5जी के लिए ग्राहकों को अपना सिम नहीं बदलना होगा। वे वर्तमान सिम पर ही 5जी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि एक साल से पुराने स्मार्ट फोन में 5जी चिपसेट नहीं होता है। 5जी सक्षम स्मार्ट फोन पर ही यह सेवा मिलेगी। इस सेवा में पहले की तुलना में 100 गुना डेटा स्पीड मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed