फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come to Varanasi today on a two-day tour

दूसरे कार्यकाल में पहली बार: आज शाम वाराणसी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

Sat, 02 Apr 2022 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 10:57 AM IST
सार

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए शनिवार की शाम वाराणसी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Varanasi today on a two-day tour
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे।  शाम में आगमन के बाद सीएम योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अगले दिन रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगवानी के बाद उनके साथ ही पूरा दिन बिताएंगे।

विज्ञापन


नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए शनिवार की शाम वाराणसी पहुंच जाएंगे। रविवार की सुबह नेपाल के पीएम की अगवानी के साथ ही पहले वे उनके साथ काल भैरव मंदिर जाएंगे।

विज्ञापन

तैयारियों में जुटा प्रशासन

इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के बाद नेपाली मंदिर जाएंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेपाल के पीएम के साथ बैठक भी होगी। इसके बाद नेपाल पीएम के दिल्ली प्रस्थान के बाद वे भी लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन

नवरात्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए शनिवार को शहर में नौ घंटे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा बाबा कालभैरव मंदिर और बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार जेपी मेहता तिराहे, सर्किट हाउस से भोजूबीर की तरफ आने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। अंबेडकर चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को जेपी मेहता की तरफ और पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ आने वाले वाहनों को अर्दली बाजार तिराहे की तरफ निकाला जाएगा।

तेलिया बाग तिराहे से चौकाघाट चौराहे की तरफ जाने वाहनों को मरीमाई अंधरापुल की तरफ डायवर्ट करते हुए मरीमाई अंधरापुल होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। चौकाघाट चौराहा की तरफ वाहनों को नदेसर की तरफ निकाला जाएगा, जो नदेसर कचहरी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। लहुराबीर चौराहे से अमर उजाला तिराहे की तरफ आने वाले वाहनों को जयसिंह चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

कबीरचौरा से लहुराबीर चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को पियरी चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो बेनिया होकर जा सकेंगे। मैदागिन चौराहा से लहुराबीर चौराहा व थाना चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को विशेेश्वरगंज व हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो विशेश्वरगंज व हरिश्चंद्र कालेज रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed