{"_id":"62dad35a7763896dfe4a9269","slug":"cm-yogi-will-come-on-28th-for-dialogue-on-modi-20-book-varanasi-news-vns665369380","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi: अगले सप्ताह वाराणसी आएंगे सीएम योगी, मोदी@20 पुस्तक पर प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi: अगले सप्ताह वाराणसी आएंगे सीएम योगी, मोदी@20 पुस्तक पर प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
Sat, 23 Jul 2022 10:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:27 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के तौर पर 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 28 जुलाई को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम आयोजित है। सीएम योगी इसमें शामिल होने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जुलाई को वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफल कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर संवाद करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशिष्ट जनों, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, सीए, इंजीनियर को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए काशी क्षेत्र में जिला स्तर पर तीन सदस्यों की समिति गठित की जा रही है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है, इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी दे रही है।
विज्ञापन
इस पुस्तक में देश के प्रतिष्ठित सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लेख संकलित हैं। पुस्तक की प्रस्तावना भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर द्वारा लिखी गई है। काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। संवाद कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा।
विज्ञापन