{"_id":"636b3198397e825add254953","slug":"cm-yogi-visit-varanasi-on-11-november-inaugurate-adarsh-gram-sammelan-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 11 नवंबर को वाराणसी आएंगे CM Yogi, बीएचयू में आदर्श ग्राम सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 11 नवंबर को वाराणसी आएंगे CM Yogi, बीएचयू में आदर्श ग्राम सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Wed, 09 Nov 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:20 AM IST
सार
बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान में आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रबंध अध्ययन संस्थान में तीन दिवसीय आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में गांवों को आदर्श बनाने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों पर देश के विभिन्न भागों से आने वाले विद्वान मंथन करेंगे।
विज्ञापन
व्हील ग्लोबल फाउंडेशन यूएसए और भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ ही बीएचयू का प्रबंध अध्ययन संस्थान भी इस आयोजन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसको लेेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सम्मेलन का उद्देश्य छह प्रमुख विषय कृषि और खेती, जल और स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, शिक्षा और कौशल, ऊर्जा और पर्यावरण, आजीविका और ग्रामीण परिवर्तन के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
गांवों के विकास को लेकर हो सकती हैं कुछ घोषणाएं
संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि गांवों के विकास पर होने वाला यह आयोजन सभी के लिए उपयोगी होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है गांवों के विकास को लेकर चर्चा के साथ ही कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन