फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Strict instructions in varanasi said Bulldozers should not run on poor and mafia cannot escape

सीएम योगी का सख्त निर्देश: गरीब पर न चले बुलडोजर, बच न पाएं माफिया, सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाने का निर्देश

Sat, 14 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 May 2022 11:25 AM IST
सार

वाराणसी में सीएम योगी ने मंडलीय समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि गरीबों को छेड़ना नहीं है और माफिया को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं है।

विज्ञापन
CM Yogi Strict instructions in varanasi said Bulldozers should not run on poor and mafia cannot escape
मंडलीय समीक्षा बैठक में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। बैठक में कहा कि सरकार की हर योजना गरीबों तक पहुंचे। इसके लिए अभियान शुरू करें। उन्होंने कहा कि किसी गरीब व्यक्ति पर किसी भी दशा में बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। मगर, माफिया बुलडोजर से बच न पाएं।

विज्ञापन


अधिकारियों से कहा कि गरीब को छेड़ना नहीं है और माफिया को छोड़ना नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के समन्वय से सड़क हादसों को रोकने के लिए संयुक्त अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में अवैध स्टैंड के संचालन पर नाराजगी जताई और इसके खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा।

लोक निर्माण विभाग, नगर निगम व अन्य विभागों को मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अमृत सरोवर योजना व जलजीवन पेयजल मिशन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि इन योजनाओं में जन भागीदारी भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मंत्री समूह की योजनाओं पर काम शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में पूरी हो चुकी परियोजनाओं की प्रगति पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में तालाब व पोखरे को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और पेशेवर व भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। परियोजनाओं की प्रगति में लापरवाही और पुलिस की शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

आचार संहिता लगने से पहले स्वीकृत परियोजनाओं को अब तक शुरू नहीं कराए जाने वाले विभागों के अधिकारियों को बैठक में ही फटकार लगाई। निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्थाओं को चेतावनी दी कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व स्वीकृत कई परियोजनाओं को आचार संहिता लगते ही उसकी आड़ लेकर विभागीय अधिकारियों ने रोक दिया था। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। जलनिगम द्वारा अपने कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कराए जाने अथवा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभागों को धनराशि मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री ने मंडल के सभी जिलों में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम को कम किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराए जाने का भी निर्देश दिया। स्टांप एवं जीएसटी चोरी के मामलों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पीएसी एवं पुलिस बैंड को रोजाना तथा शहर के शहीद स्मारकों पर सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से बजाए जाने का भी निर्देश दिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी जनता की शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 

मेडिकल कालेज की धीमी प्रगति पर सीएम नाराज

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडल के जिलों की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में मेडिकल कालेज के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारियों को रोजाना समीक्षा करने और नोडल अधिकारी नामित कर काम में तेजी का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने फील्ड में तैनात प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से अच्छा समन्वय नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक अवश्य करें। उन्होंने कहा, गेहूं क्रय केंद्रों और सस्ते गल्ले की दुकान पर घटतौली की जांच जनप्रतिनिधि भी करें।

गाजीपुर में अपराध और चंदौली में वसूली की शिकायत
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। गाजीपुर में अपराध बढ़ने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी-बिहार के चंदौली बॉर्डर पर वसूली की शिकायत मिलती रहती हैै। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंदौली को व्यक्तिगत निगरानी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed