{"_id":"5c377db4bdec22736934a5d4","slug":"cm-yogi-says-that-lord-ram-make-relation-from-up-and-maharastra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गीत रामायण के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी, भगवान राम ने स्थापित किए थे यूपी-महाराष्ट्र में संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत रामायण के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी, भगवान राम ने स्थापित किए थे यूपी-महाराष्ट्र में संबंध
Fri, 11 Jan 2019 10:51 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
गीत रामायण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र और यूपी के सांस्कृतिक समन्वय के तहत सरोजा पैलेस में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भगवान राम ने दोनों राज्यों के बीच संबंध स्थापित किया। अयोध्या से बनवास पर निकले भगवान राम का ज्यादातर समय नासिक के पंचवटी में बीता था।
गोस्वामी तुलसीदास की तरह ही महाराष्ट्र के प्रसिद्ध साहित्यकार जीडी माडगुलकर और गायक सुधीर फड़के गीत रामायण के रचयिता हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों को एमओयू के जरिए एक दूसरे की संस्कृति साझा करने को कहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पांच साल बनारस आया हूं। यहां का बदलाव चकित करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की काशी की पवित्रता और भव्यता बरकरार है। प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा, कुछ समय बाद लोग काशी के बदलाव को देखने आएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अघोषित तौर मैं ही इस कार्यक्रम का आयोजक हूं। इसलिए प्रोटोकाल तोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस और इसकी शुरूआत मैंने कराई। उन्होंने भगवान राम के महाराष्ट्र प्रवास और उत्तर प्रदेश के संबंधों पर बात की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बाबा के दर्शन-पूजन किए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार की शाम बाबा दरबार में दर्शन-पूजन किए। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच सबसे पहले उन्होंने शिखर को नमन किया। गर्भ गृह में मंदिर के अर्चक टेक नरायण के आचार्यत्व में पूजन प्रारंभ हुआ। दुग्धाभिषेक और बाबा की आरती के बाद मंदिर प्रशासन ने उन्हें अंगवस्त्रम और बाबा का प्रसाद भेंट किया। रानी भवानी द्वार से बाहर आने के बाद उन्होंने कॉरिडोर प्रोजेक्ट की जानकारी ली।
मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार काशी आया हूं। जहां लाखों श्रद्धालु आते है, वहां चल रहा विकास कार्य संतोषजनक है। इसके बाद वह संकट मोचन मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद अस्सी घाट से नौका विहार करते हुए रवाना हो गए।