फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi saw the bio gas plant: asked the officials about the problems, instructions to make paint and Jeevamru

CM योगी ने देखा बायो गैस प्लांट: अधिकारियों से दिक्कतों के बारे में पूछा, खाद का रेट कम करने का निर्देश

Fri, 11 Nov 2022 09:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम शाहंशाहपुर गांव पहुंचे। गोबरधन वाराणसी फाउंडेशन एसपीवी के कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आने वाली दिक्कतों के बारे में अधिकारियों से पूछा। 

विज्ञापन
CM Yogi saw the bio gas plant: asked the officials about the problems, instructions to make paint and Jeevamru
सीएम योगी ने बायो गैस प्लांट का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम शाहंशाहपुर स्थित गोबरधन फाउंडेशन एसपीवी के कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निरीक्षण किया। पूरी क्षमता से प्लांट नहीं चल पाने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने पेंट और जीवामृत बनवाने का निर्देश दिया। सीएम ने पशुपालकों से 85 पैसा प्रति किलो की दर से खाद खरीदकर और उसे पांच रुपये किलो बेचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि खाद का रेट कम करें।

विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और अडानी टोटल बायो गैस के वाइस प्रेसिडेंट नवीन मोगा ने प्लांट के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्लांट पर प्रतिदिन उत्पादित होने वाली गैस के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि 550 किलो गैस प्रतिदिन उत्पादित हो रही है। पूरी क्षमता से चलने पर 2500 किलो तक उत्पादन होने की संभावना है।

विज्ञापन

खाद का रेट कम करने का निर्देश

उन्होंने यहां पर आने वाली दिक्कतों के बारे पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि खाद की बिक्री की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो पाने के कारण प्लांट पूरी तरह से नहीं चल पा रहा है। सीएम ने प्लांट के अधिकारियों से आसपास के क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की उत्पादित खाद को निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से बात करके खाद को बेचने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फूलों से सजा कंप्रेस्ड बायो गैस डिस्पेंसर करता रह गया सीएम का इंतजार

स्थानीय उपभोक्ताओं के वाहनों में कंप्रेस्ड बायो गैस की सेवा देने के लिए यहां पर एक डिस्पेंसर लगाया गया है। संभावना और तैयारी इस तरह की थी कि शायद मुख्यमंत्री इधर भी आए, लेकिन सीएम गैस रिफाइनरी को देखकर ही वापस चए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed