{"_id":"5aa2c0504f1c1bc4758b47cf","slug":"cm-yogi-said-safety-and-cleanliness-negligence-will-not-sufferance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में बोले सीएम योगी, सुरक्षा और सफाई पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बोले सीएम योगी, सुरक्षा और सफाई पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और पीएम नरेंद्र मोदी के 12 मार्च के दौरे के मद्देनजर उन्होंने सर्किट हाउस में करीब दो घंटे तक प्रमुख सचिव सूचना, पर्यटन अवनीश अवस्थी, एडीजी जोन, कमिश्नर, डीएम समेत जिले के आला अफसरों के साथ तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की।
अफसरों से दो टूक कहा कि सुरक्षा और सफाई के मुद्दे पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम के वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त कर लें। बताया कि पिछले दौरे में अचानक पीएम का रूट बदलना पड़ा था। जिस मार्ग से उन्हें ले जाया गया वहां सड़के के किनारे कूड़े का ढेर था और सड़कें भी ठीक नहीं थी।
मुख्यमंत्री शाम करीब 6:45 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बार्ड आफ ऑनर दिया। पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने हाल में समीक्षा बैठक शुरू कर दी।
विज्ञापन
यहां करीब दो घंटे तक उन्होंने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर केंद्र ने विशेष दिशा निर्देश दिया है।

रोजाना तैयारियों की रिपोर्ट भेजने को निर्देश
सीएम योगी का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी को अधिकारियों ने बताया कि इमैनुअल मैक्रां और पीएम नरेंद्र मोदी की जल, थल में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि स्कूली छात्र नौका विहार के दौरान अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट तक अपने हाथों में फ्रांस और तिरंगा लेकर दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे।
इमैनुअल मैक्रां वापसी में होट गेटवे (गंगेज) से बाबतपुर सड़क मार्ग से जाएंगे। इस दौरान रास्तों के दोनों किनारों पर छात्र उनका स्वागत करते नजर आएंगे। सीएम ने रोजाना तैयारियों की रिपोर्ट शाम तक उन्हें भेजने को निर्देश दिया।
सीएम ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही जलनिगम और जलकल में सुधार लाने को कहा। मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे और यहां से सात मिनट बाद ही शहर के लिए प्रस्थान कर गए।
सीएम शनिवार की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे। सुबह सवा दस बजे वह बाबतपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।