फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi reach mirzapur for PM modi and macron event

CM योगी ने मिर्जापुर में परखीं तैयारियां, कल आएंगे PM मोदी और मैक्रों

Sun, 11 Mar 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 11 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
CM yogi reach mirzapur for PM modi and macron event
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने अधिकारियों से ली तैयारियों की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को मिर्जापुर पहुंचेंगे। इससे पहले रविवार को प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।  पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति सोमवारप को मिर्जापुर के दादरकला में सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोनों नेता वाराणसी पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने उठ रही धूल को देखकर पानी का छिड़काव कराने और सड़क निर्माण के कार्य को पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने  75 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। नवरात्र के मद्देनजर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सीएम योगी रविवार दोपहर  2:15 पर दादर कला स्थित सोलर पावर प्लांट पहगुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए मंच पर पहुंचे और पंडाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मिनट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुर्सियों की संख्या पूछी। पूछा की आम लोगों का प्रवेश कहां तक होगा। कहा कि मंच के पास कुछ स्वागत वाले फ्लैक्स और होर्डिंग्स लगाएं जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि सिर्फ तीन सौ महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण लोगों को ही इंट्री देने का निर्णय पीएमओ ने दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों और ब्लाकों में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था कराई जा रही है। प्लांट की दीवारों पर लांग लिव इंडियन फ्रेंच रिलेशनशिप के नारे लिखवाए जा रहे हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से भी कुछ सामाजिक मुद्दों वाले नारे दीवारों पर लिखवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से बैठने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा वह बैठने नहीं आए हैं, उन्हें चलना है।

2:45 पर वे विंध्याचल के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

CM yogi reach mirzapur for PM modi and macron event
दादरकला में सोलर पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ रहा है। हम प्रदूषण रहित ऊर्जा की दिशा में कार्य कर रहे है। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित समिट में एक हजार मेगावाट बिजली पैदा करने का समझौता हुआ है। दादरकला स्थित सोलर पावर प्लांट ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित होगा।

ये बातें मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने रविवार को दादरकला में तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।  फूलपुर और गोरखपुर में उपचुनाव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों की बदौलत दोनों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद वह विंध्यधाम में 30 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र के पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया।

कहा कि नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। घाटों पर कपड़े बदलने का स्थान निश्चित कराया जाए और अतिरिक्त शौचालय बनवाए जाएं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

सीएम ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

CM yogi reach mirzapur for PM modi and macron event
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने रविवार को मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की।

सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रविवार को 3:10 पर विंध्याचल के गोसाईं पुरवा में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पुरानी वीआईपी रोड पर पहुंचे।

यहां फूल  माला लेकर उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन मंत्रोच्चार के बीच किया। इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। इस दौरान विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं सीएम को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएम ने हाथ उठा कर सिभी का अभिनंदन किया। विंध्य क्षेत्र के संपूर्ण विकास के संबंध में पंडा समाज के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। कहा कि बनारस और मथुरा की तर्ज पर शिवपुर से कंतित तक पक्का घाट का निर्माण कराया जाए। विंध्य क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी आवासीय व्यवस्था की जाए।

वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर तथा लखनऊ के लिए बस की 24 घंटे व्यवस्था हो ताकि यात्रियों को विंध्याचल में आने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed