फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi named three roads of Varanasi

सीएम योगी ने वाराणसी की तीन सड़कों का किया नामकरण

Wed, 11 Nov 2020 10:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi named three roads of Varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले की तीन सड़कों का नामकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राजनेताओं और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। मुख्यमंत्री ने इन हुतात्माओं के नाम पर वाराणसी के तीन मार्गों का नामकरण करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद मोहनसराय-अदलपुर मार्ग का नाम 'सरदार वल्लभभाई पटेल मार्ग' किया गया है। जबकि मोहनसराय अकेलवां लहरतारा वाया गंगापुर मार्ग का नाम 'राजनारायण सिंह मार्ग' होगा। इसी तरह, खनांव टिकरी मार्ग से कुरहुआ, काशीपुर होते हुए तारापुर मार्ग का नाम 'शहीद सार्जेंट विशाल कुमार पांडेय मार्ग रखा गया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने इन मार्गों के नामकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर से ही इन तीन सड़कों का नामकरण किया गया। इन तीनों सड़कों पर नाम का शिलान्यास पट्ट लगाया जाएगा और मरम्मत सुधार का कार्य भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed