फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi love for children again in varanasi asked to innocent in which class do you Read

बच्चों पर फिर उमड़ा CM Yogi का प्यार: वाराणसी में मासूम से पूछा- बेटा आप किस क्लास में पढ़ती हो?

Sun, 11 Dec 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

सीएम योगी बच्चों के प्रति अपने प्यार को रोक नहीं पाते। फिर चाहे वो किसी सभा में हो या कहीं किसी और कार्यक्रम में। रविवार को भी मुख्यमंत्री योगी का ऐसा ही चेहरा वाराणसी में देखने को मिला। 

विज्ञापन
CM Yogi love for children again in varanasi  asked to innocent in which class do you Read
कालभैरव मंदर की गली में बच्चों की टॉफी देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश से माफिया राज को उखाड़ फेंकने और अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाने के लिए चर्चित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक चेहरा ऐसा भी है जिसे देख लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। सीएम योगी बच्चों के प्रति अपने प्यार को रोक नहीं पाते। फिर चाहे वो किसी सभा में हो या कहीं किसी और कार्यक्रम में। रविवार को भी मुख्यमंत्री योगी का ऐसा ही चेहरा वाराणसी में देखने को मिला।

विज्ञापन


कालभैरव मंदिर से दर्शन-पूजन कर बाहर निकले मुख्यमंत्री ने गली में खड़ी 9 साल की राधिका और तीन साल के मानव को देख रुक गए। दोनों बच्चों से बातचीत की। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें टॉफी दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव से पहले वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। सीएम योगी कालभैरव मंदिर से निकले तो मंदिर के दरवाजे के पास खड़ी कक्षा चार में पढ़ने वाली राधिका और मानव उपाध्याय को देखकर रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने राधिका से पूछा कि बेटा आप किस क्लास में पढ़ती हो? इसपर राधिका ने भी चेहरे पर मुस्कान लिए बताया कि मैं कक्षा चार में पढ़ती हूं। वहीं बगल में खड़े तीन साल के मानव ने सीएम को प्रणाम किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेब से टॉफी निकाल दोनों बच्चों को दिया और उन्हें पढ़-लिख कर देश का नाम रोशन करने के लिए कहा।

इसके बाद सीएम सड़क की ओर बढ़े तो मंदिर परिक्षेत्र में खड़े लोगों ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। सीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और काशी विश्वनाथ धाम की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed