फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi inspect late night to know reality of development works in varanasi

Varanasi: देर रात विकास कार्यों की हकीकत जानने निकले सीएम योगी, खामियों को जल्द सुधारने की हिदायत

Fri, 16 Jun 2023 10:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 10:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार देर शाम वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम किया, फिर विकास कार्यों का निरीक्षण करने पुलिस लाइन पहुंच गए।  उन्होंने राइफल शूटिंग रेंज का निर्माणाधीन भवन भी देखा

विज्ञापन
CM Yogi inspect late night to know reality of development works in varanasi
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात वाराणसी पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल, बैरक व आर्थिक अपराध अनुसंधान सेंटर के निर्माण कार्यों को देखा। एक-एक भवन में गए और निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में देरी का संज्ञान लिया और कार्यदायी संस्था के अभियंता को कड़ी हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द काम पूरा कराया जाए। दरअसल, ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण मई 2022 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक अधूरा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। कुछ देर विश्राम किया, फिर विकास कार्यों का निरीक्षण करने पुलिस लाइन पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने आर्थिक अपराध अनुसंधान सेंटर के निर्माणाधीन भवन को देखा और बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा कराने की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन

'विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखें'

मुख्यमंत्री ने कहा कि काम समय से पूरा कराना है। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। निर्माण में देरी से लागत बढ़ती है। उन्होंने राइफल शूटिंग रेंज का निर्माणाधीन भवन भी देखा है। इसका काम जल्द पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिव की नगरी काशी में लड्डू गोपाल की तलाश में जुटी पुलिस, दर-दर भटक रहा हरदोई से आया परिवार

वाराणसी से सोनभद्र जाएंगे मुख्यमंत्री

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस गए और वहीं रात्रि विश्राम किया। आज मुख्यमंत्री सोनभद्र जाएंगे। वहां 417 करोड़ की लागत वाली 211 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जनसभा करके मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

बाबा के भक्तों के लिए ठंडे पानी और हवा का करें इंतजाम

CM Yogi inspect late night to know reality of development works in varanasi
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे सीएम योगी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर गए। दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर की व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों से कहा, भीषण गर्मी पड़ रही है। बाबा दरबार आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इनकी सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। मंदिर परिसर में ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

भाजपा विधायक डॉ नीलकंठ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस भी गए। वहां पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के छोटे भाई की शादी के बाद आयोजित प्रीतिभोज हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को पुष्पगुच्छ भेंट करके आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने छोटी बच्ची दुलारा और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed