वाराणसी में सीएम योगी: शिवपुर में सीएचसी का निरीक्षण किया, ड्रोन से निगरानी-सैनिटाइजेशन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सोमवार को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इससे पहले वह आजमगढ़ गए थे। वाराणसी में उन्होंने कोरोना रोकने की तैयारियों की समीक्षा की। मंगलवार को उन्होंने शिवपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मिर्जापुर रवाना हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सीएचसी शिवपुर पहुंचकर कोरोना टीकाकरण की हकीकत जानी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीका लगवाने आए लोगों से बातचीत कर उन्हें अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के प्रति जागरूक करते रहने के लिए प्रेरित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां टीकाकरण के साथ ही कोरोना काल मे अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी लोगो को दिलाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना से जंग में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। 18 से 44 साल वालों के साथ ही 45 से अधिक उम्र वाले अधिक से अधिक लोगों को केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीका कराने आए लोगों से दूसरों को भी प्रेरित करते रहने के लिए कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रोन द्वारा गंगा नदी में निगरानी व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। निगरानी व्यवस्था की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में हर दिन भेजी जाएगी।
मोबाईल से टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सोनी और सौरभ सीएचसी शिवपुर पर सुबह टीका लगवाने पहुंचे थे। यहां टीका के लिए लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करीब आते देख दोनों चौक गए। जब मुख्यमंत्री ने दोनों से टीकाकरण की हकीकत जानी तो दोनों ने किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही। सोनी और सौरभ ने बताया कि टीकाकरण के लिए सोमवार को ही स्लॉट बुक किया था और मंगलवार को ही मिल गया।
जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए मुख्यमंत्री
उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से टीकाकरण केंद्र पर जाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।